Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

बेलघाट क्षेत्र के विकास को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अभिषेक

बेलघाट क्षेत्र के विकास को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अभिषेक

बेलघाट क्षेत्र के विकास को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अभिषेक त्रिपाठी की मुलाकात नई दिल्ली बांसगांव संदेश।। गोरखपुर जनपद के बेलघाट क्षेत्र के युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय नेता अभिषेक त्रिपाठी ने अपने छोटे भाई अमन त्रिपाठी के साथ नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्री आदरणीय राजनाथ सिंह जी के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। मुलाकात के दौरान अभिषेक त्रिपाठी ने बेलघाट विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं, विकास कार्यों एवं स्थानीय आवश्यकताओं से रक्षा मंत्री जी को विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से रखा। गौरतलब है कि अभिषेक त्रिपाठी निरंतर बेलघाट क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए सक्रिय रहते हैं। वे समय-समय पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को उठाते रहे हैं, जिससे कई मामलों में त्वरित समाधान भी संभव हुआ है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी ने बेलघाट क्षेत्र की समस्याओं में गहरी रुचि दिखाते हुए संबंधित विषयों की जानकारी ली और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने जनसेवा के प्रति अभिषेक त्रिपाठी की सक्रियता की सराहना भी की। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जनता की सेवा को अपना प्रथम दायित्व मानने वाले अभिषेक त्रिपाठी लगातार समाजहित में कार्य कर रहे हैं, जिससे बेलघाट क्षेत्र में विकास की नई उम्मीदें जगी हैं।

0 likes
0 comments0 shares