Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipurलगभग २ घंटे पहले

डिल्ला गांव में अराजकता का कहर: बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ी, भड़का

डिल्ला गांव में अराजकता का कहर: बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ी, भड़का

डिल्ला गांव में अराजकता का कहर: बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ी, भड़का जनाक्रोश नई प्रतिमा, बाउंड्री वॉल और CC TV की मांग पर अड़े ग्रामीण, सुबह से धरना जारी दुल्लहपुर (गाज़ीपुर)। थाना क्षेत्र के डिल्ला गांव में शुक्रवार सुबह उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त पाए जाने की खबर फैली। ग्रामीणों के अनुसार, देर रात हथौड़े से वार कर प्रतिमा का सिर धड़ से अलग कर दिया गया, जिससे पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया।सुबह करीब 5 बजे घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। ग्राम प्रधान लाल मुनी राम ने घटना को सुनियोजित बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई। देखते ही देखते मामला गरमा गया और सुबह 7 बजे से करीब 100 ग्रामीण धरने पर बैठ गए।धरने में आजाद समाज पार्टी के नेता मनोज गौतम, ई. विशाल कुमार, मानव राजभर समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता और डॉ. अंबेडकर युवा समिति के पदाधिकारी शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने पुलिस बल के साथ स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अडिग रहे। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में नई प्रतिमा की तत्काल स्थापना, स्थल की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल और CC TV कैमरों की व्यवस्था शामिल है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द पर असर पड़ रहा है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

0 likes
0 comments1 shares