D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले
चौरीचौरा के विकास के लिए जनप्रतिनिधि का चुनाव करे टप्पू सिंह

चौरी चौरा गोरखपुर। चौरीचौरा के विकास के लिए जनप्रतिनिधि का चुनाव करे । उक्त बातें पिपराइच ब्लॉक अंतर्गत भैंसहा में आयोजित चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्यासी अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने कही । उन्होंने कहा कि विगत कई वर्षों से चौरी-चौरा विधानसभा में स्थानीय नेतृत्व को अवसर नहीं मिलने के कारण जनता की समस्याएँ प्रभावी ढंग से जनप्रतिनिधियों तक नहीं पहुँच पा रही हैं, जिससे क्षेत्र का समुचित विकास प्रभावित हुआ है। संचालन पं राजकुमार ब्यास ने किया।इस अवसर पर गिरजेश पासवान, अजय पासवान, बिजेंद्र गुप्ता, विमलेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, राहुल पासवान, निर्भय गुप्ता, जुगनू गुप्ता, नवीन पासवान, गणेश चौधरी, राकेश सिंह, महेंद्र विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
0 likes
0 comments0 shares