प्रेस विज्ञप्ति बी०आई०टी० को प्राप्त हुई एन०सी०सी० इकाई की मान्यता सहजनवा गोरखपुल
प्रेस विज्ञप्ति बी०आई०टी० को प्राप्त हुई एन०सी०सी० इकाई की मान्यता सहजनवा गोरखपुल बी०आई०टी० गीडा में अब व्यावसायिक शिक्षा के साथ-साथ देश की सेवा एवं समपर्ण करने के लिए कटिबद्ध एन०सी०सी० का प्रशिक्षण भी प्राप्त होगा। इस उद्देश्य के लिए एन०सी०सी० 44 उ०प्र० बटालियन गोरखपुर की इकाई बी०आई०टी० में स्थापित करने की स्वीकृत 44 उ०प्र० बटालियन गोरखपुर के लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी (कमांडिंग ऑफिसर) द्वारा दी गई। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डा० आर०ए० अग्रवाल एवं सचिव डा० रजत अग्रवाल ने कहा कि छात्र में देश सेवा की भावना व अनुशासन जाग्रत हो इसके लिए देश सेवा को समर्पित एन०सी०सी० इकाई की स्थापना की जा रही है। इस इकाई की स्थापना से 107 छात्र प्रतिवर्ष एन०सी०सी० का प्रमाण पत्र प्राप्त कर देश सेवा, जनसेवा, आपदा प्रबंधन, सामुदायिक सेवा सहित अन्य सेवा क्षेत्रों में अपना योगदान प्रदान करेंगे। एन०सी०सी० इकाई की स्थापना हेतु समन्वय स्थापित कर ईकाई स्थापित कराने में बुद्धा महानिदेशक प्रो० डा० गोविन्द पांडेय एवं बुद्धा पॉलीटेक्निक संस्थान के प्राचार्य अभिनव श्रीवास्तव की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर सस्थान के निदेशक प्रशासन दीपक अग्रवाल सी०टी०ओ० विजय श्रीवास्तव, निदेशक एच० आर० संतोष त्रिपाठी, निदेशक बी०आई०टी० डा० रूप रंजन, निदेशक फार्मेसी डा० आशीष सिंह, निदेशक डिग्री कालेज डा० अरुण पान्डेय, निदेशक होटल मैनेजमेंट कालेज डा० अभिषेक त्रिपाठी, सहित सभी विभागाध्यक्ष अधिष्ठाता शिक्षको की उपस्थिति रही।