बनवारपार चौराहे पर मां दुर्गा का भव्य दरबार, दर्शन को उमड़ रहे

बनवारपार चौराहे पर मां दुर्गा का भव्य दरबार, दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु। मदरिया । ------------ आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया पंडाल, मां की मनमोहक प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र.... गोला विकास खंड क्षेत्र के बनवारपार चौराहे पर शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा का भव्य दरबार सजाया गया है। आकर्षक साज-सज्जा और रंग-बिरंगी रोशनी से सुसज्जित विशाल पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमा के दर्शन के लिए क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को मां का पट खुलने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू हो गई। आकर्षक वस्त्रों और मनोहारी सजावट से सुसज्जित मां भगवती का दिव्य स्वरूप भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। दर्शन के लिए पहुंच रहे युवक-युवतियां और अन्य श्रद्धालु मां की प्रतिमा के साथ सेल्फी लेकर इन यादगार पलों को कैमरे में कैद कर रहे हैं। पंडाल में सुबह-शाम गूंज रहे भजन और भक्तिमय गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। मां के दर्शन-पूजन के लिए आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नवरात्र को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल है। आयोजक कमेटी के संजय गुप्ता, मोनू गुप्ता, प्रिंस गौड़, अरविंद गुप्ता, आशीष शर्मा, छोटू गुप्ता, सत्यवान, विशाल, श्रवण गुप्ता, डॉ. बीपी शर्मा और दिनेश सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी जनसहयोग से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है।