बेलघाट में 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच

बेलघाट में 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी बेलघाट, गोरखपुर। बेलघाट कस्बे में 40 वर्षीय व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से व्यक्ति को तत्काल बेलघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान स्वर्गीय राघव शाही के छोटे पुत्र हरिकेश शाही के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्होंने फंदा लगाकर आत्महत्या की। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में शोक की लहर है।