Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria२९ मिनट पहले

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय पोषण

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय पोषण

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय पोषण माह का हुआ आयोजन। आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर दिया गया जोर। देवरिया, 25 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बाल विकास परियोजना पथरदेवा, तरकुलवा एवं देसही देवरिया का संयुक्त कार्यक्रम तरकुलवा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि बच्चों के स्वस्थ एवं समुचित विकास के लिए पोषण पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों को संतुलित आहार तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल रही है। उन्होंने कहा कि केवल योजनाओं का संचालन पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि उनका लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचे। कुपोषण से बचाव के लिए परिवार और समुदाय की सहभागिता जरूरी है। माताएं बच्चों के खान-पान, स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहें तथा आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलने वाली सेवाओं का नियमित लाभ उठाएं। कार्यक्रम के दौरान 20-20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशाओं को सम्मानित किया गया। पोषण के महत्व, संतुलित आहार, स्वच्छता, मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के संबंध में जागरूक किया गया। महिलाओं एवं लाभार्थियों को बाल विकास विभाग तथा अन्य विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को माताओं एवं परिवारों से सीधे जोड़ने तथा समुदाय की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, ब्लॉक प्रमुख तरकुलवा, ब्लॉक प्रमुख देसही देवरिया सहित संबंधित विभागीय अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares