तेज हवा और बारिश से विद्युत व्यवस्था प्रभावित, एसडीओ-जेई मनोज कुमार सान्याल

तेज हवा और बारिश से विद्युत व्यवस्था प्रभावित, एसडीओ-जेई मनोज कुमार सान्याल एक्सईएन सहित विभागीय टीम जुटी बेलघाट/गोरखपुर। बेलघाट थाना क्षेत्र के बहादुरपुर अंडरपास, धुरियाडीह, रामपुर समेत कई गांवों में शनिवार को तेज हवा और बारिश के चलते विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो गई। आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिरने से विद्युत तार और पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कुछ स्थानों पर ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हुए। विद्युत व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए एसडीओ आशीष कुमार मिश्रा, एक्सईएन तथा जेई मनोज कुमार सान्याल सहित विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार मौके पर जुटे हुए हैं। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में काम में तेजी लाने और विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल करने के निर्देश दिए हैं। जेई मनोज कुमार सान्याल अपनी टीम के साथ विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कराने में लगातार लगे हुए हैं। लाइनमैन , सुनील विश्वकर्मा, महेश, अकरम, मिश्रीलाल, दुर्गा प्रसाद, गौतम, गौतम निषाद, ऋषि और ओम समेत कई कर्मचारी बारिश के बीच भी मौके पर काम कर रहे हैं। कर्मचारियों द्वारा कई स्थानों पर गिरे पेड़ों को हटाने के साथ ही क्षतिग्रस्त विद्युत तारों और पोल को ठीक करने तथा प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अधिकारियों की निगरानी में टीम लगातार प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर रही है। तेज आंधी और बारिश के बावजूद विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जमीनी स्तर पर पूरी तत्परता के साथ विद्युत व्यवस्था सामान्य करने में जुटे हुए हैं। वहीं, मौसम खराब होने के कारण अन्य स्थानों पर भी पेड़ गिरने की आशंका को देखते हुए विभागीय टीम को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।