Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

विदाई अंत नहीं एक नई शुरुआत है डॉ. रागिनी राय

विदाई अंत नहीं एक नई शुरुआत है डॉ. रागिनी राय

ब्रह्मपुर गोरखपुर। अखिलभाग्य स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय रानापार के विज्ञान संकाय में शनिवार को बी. एस. सी के छात्र छात्राओं द्वारा विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रागिनी राय ने कहा कि बिदाई अंत नहीं है यह तो बस एक नई शुरुआत है। आपकी नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं। आप की कमी महसूस होगी लेकिन आप को कभी भुलाया नहीं जाएगा। विज्ञान संकाय प्रभारी डॉ. इरफान अहमद ने छात्र छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप यहां से जहां भी जाएं इमानदारी व लगन से मेहनत करें सफलता अवश्य मिलेगी। इस अवसर पर मिस्टर फेयरवेल विवेक व मिसफेयरवेल नीधि यादव बनी। ज्यूरी मेंबर डॉ. मनीष कुमार व अपूर्वा साहनी रहीं। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक गौतम व सना परविन ने किया जबकि आभार ज्ञापन डी. एन शर्मा ने किया। इस अवसर पर मोहिसीना सिद्दीकी, राकेश, विवेक कन्नौजिया, सद्दाम हुसैन, डॉ. रतन पाठक, विवेक गुप्ता सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares