Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

मोहर्रम को लेकर बेलघाट में फ्लैग मार्च, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने

मोहर्रम को लेकर बेलघाट में फ्लैग मार्च, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने

मोहर्रम को लेकर बेलघाट में फ्लैग मार्च, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील बेलघाट, गोरखपुर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बेलघाट थाना प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस बल एवं पीएसी जवानों के साथ क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन में सुरक्षा का विश्वास जगाने तथा कानून-व्यवस्था के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव ने कहा कि मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों पर निगरानी रखी जा रही है तथा शांति व्यवस्था भंग करने, अफवाह फैलाने या अराजकता उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की गई। क्षेत्रवासियों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनसहयोग से ही त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सकता है।

0 likes
0 comments0 shares