Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

रक्षाबंधन पर चौरीचौरा की बहनों को पं एस के शर्मा देंगे सिलाई मशीन का उपहार

रक्षाबंधन पर चौरीचौरा की बहनों को पं एस के शर्मा देंगे सिलाई मशीन का उपहार

चौरी चौरा गोरखपुर।समाजसेवी एस के शर्मा 326 विधानसभा क्षेत्र की माताओं बहनों को रक्षाबंधन की पूर्व संध्या 27 अगस्त को चौरी चौरा के एक मैरेज लॉन में आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक माताओं बहनों को सिलाई मशीन का उपहार प्रदान करेंगे। बताते चले सीएम योगी के जन्मदिवस पर चौरी चौरा क्षेत्र में दस स्थानों पर सिलाई प्रशिक्षण केन्द्रों की स्थापना कर प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू किया गया था समाजसेवी पं एस के शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद हुनरमंद हाथों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण पूरा कर चुकी महिलाओं को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर नि:शुल्क सिलाई मशीनें वितरित करेंगे जिससे स्वावलम्बी बन सकें। चौरीचौरा स्थित एक मैरिज लॉन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में महिलाओं के हाथों में सिलाई मशीनें पहुंचेंगी। उनके लिए यह मशीन महज एक उपकरण नहीं, बल्कि अपने पैरों पर खड़े होने, घर की आय बढ़ाने और हुनर को रोजगार में बदलने का माध्यम होगी। उन्होंने कहा चौरी चौरा क्षेत्र की जनता की सेवा उनका लक्ष्य है

0 likes
0 comments1 shares