Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpur७ दिन पहले

नेवास में शिक्षा और संस्कृति का संगम: वार्षिक उत्सव व कवि सम्मेलन ने बांधा समां

नेवास में शिक्षा और संस्कृति का संगम: वार्षिक उत्सव व कवि सम्मेलन ने बांधा समां

घघसरा बाजार । गोरखपुर के पाली क्षेत्र स्थित नेवास में अयोध्या राष्ट्रीय आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिषद तुलसीराम नगर में वार्षिक उत्सव एवं अभिभावक सम्मेलन उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता पूर्व आवास विकास परिषद के दर्जा प्राप्त मंत्री अश्वनी त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एवं संचालक जयप्रकाश त्रिपाठी, ग्राम प्रधान निशु त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी, विकास राज तथा नगर पंचायत घघसरा अध्यक्ष प्रभाकर दुबे सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित कवि सम्मेलन ने सभी का मन मोह लिया। कवयित्री चेतना पांडेय ने आत्मसम्मान का संदेश दिया, प्रतिभा गुप्ता ने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए प्रेरित किया, जबकि प्रेमलता त्रिपाठी ने आधुनिकता और परंपरा के संतुलन पर सारगर्भित विचार रखे। देशभक्ति और सामाजिक चेतना से ओतप्रोत प्रस्तुतियों पर सभागार देर तक तालियों से गूंजता रहा। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों व अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

100 likes
0 comments0 shares