Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुल्तानपुर कुड़वार थाना क्षेत्र के नेवरा खादर बसंतपुर गांव निवासी एसएसबी जवान

सुल्तानपुर कुड़वार थाना क्षेत्र के नेवरा खादर बसंतपुर गांव निवासी एसएसबी जवान आनंद प्रकाश तिवारी का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा।शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।असरोगा टोल प्लाजा से कुड़वार पुलिस पार्थिव शरीर को इस्लामगंज होते हुए गांव लेकर पहुंची।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने नेवरा पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।एसडीएम गरिमा सौनकिया और सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे।भाजपा नेता राम चंद्र मिश्रा,भाजपा नेता विकास शुक्ला,एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह और भाजपा नेता ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी समेत कई लोग मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares