Bansgaon Sandesh
Login
R
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम है:

राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम है:

राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम है: अजीत कुमार सिंह गजपुर गोरखपुर । बांसगांव संदेश । एस आर डिग्री कॉलेज गजपुर बांसपार गोरखपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में अत्यंत गरिमामय, अनुशासित एवं प्रेरणादायी वातावरण में किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करना है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के उप प्रबंधक अजीत कुमार सिंह द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात प्राचार्य डॉ संजय कुमार त्रिपाठी द्वारा मुख्य अतिथि को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि कहा कि एनएसएस छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व विकास तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम है और यह विशेष कार्यक्रम युवाओं को सेवा की वास्तविक भावना से जोड़ता है। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ विजय प्रकाश शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस युवाओं को समाज से जोड़ने का एक सशक्त मंच है। प्राचार्य डॉ संजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सप्त दिवसीय विशेष कार्यक्रम छात्रों को सामाजिक समस्याओं को समझने, समाधान खोजने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने स्वयंसेवकों से अपेक्षा की कि वे अनुशासन और समर्पण के साथ ग्राम विकास में योगदान दें। इसके पश्चात कार्यक्रम अधिकारी विश्वजीत के निर्देश में शिविरार्थियों को रैली के माध्यम से शिविर स्थल प्राथमिक विद्यालय बांसपार लाया गया, जहां स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और ग्रामीणों को स्वच्छता एवं शिक्षा के प्रति जागरूक किया। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय के सहायक आचार्य दिलीप कुमार गौड़, विश्वजीत सिंह, अखंड प्रताप सिंह, अमरजीत यादव, विनोद कुमार, विवेकानंद, कन्हैया त्रिपाठी, डॉ अरुणेश कुमार त्रिपाठी, पूजा त्रिपाठी, रोली सिंह, शिवानी मिश्रा, रीता शर्मा डॉ अल्पना त्रिपाठी, अभिनय सिंह व अरविंद गुप्ता के साथ सभी शिविरार्थी मौजूद थे।

0 likes
0 comments1 shares