Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipurलगभग १ घंटा पहले

एसडीएम जखनियां ने अलीपुर मदंरा के पांच बूथों का किया निरीक्षण, बीएलओ

एसडीएम जखनियां ने अलीपुर मदंरा के पांच बूथों का किया निरीक्षण, बीएलओ

एसडीएम जखनियां ने अलीपुर मदंरा के पांच बूथों का किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची संबंधी कार्यों का लिया जायजा जखनियां (गाजीपुर)।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को विशेष अभियान तिथि पर उपजिलाधिकारी जखनियां अतुल कुमार ने ग्राम पंचायत अलीपुर मदरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए पांच मतदान बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ संख्या 231, 232, 233, 234 एवं 235 पर चल रहे निर्वाचन संबंधी कार्यों की जानकारी ली और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्य करने को कहा। उन्होंने अभियान के दौरान मतदाताओं से संबंधित कार्यों को गंभीरता से पूरा करने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया।इस अवसर पर बीएलओ मुकेश मौर्य, काशीनाथ यादव, हवलदार राम, दिनेश कुमार एवं सूर्यनाथ राम सहित लेखपाल बृजेश सिंह यादव और विपिन कुमार उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निर्वाचन संबंधी कार्यों की जानकारी दी।विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने और निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासनिक स्तर पर निरीक्षण किया जा रहा है।

0 likes
0 comments1 shares