टंकी लगने के बाद भी नहीं पहुंच रहा हर घर..

टंकी लगने के बाद भी नहीं पहुंच रहा हर घर पानी। जखनियां (गाजीपुर)।हर घर नल से जल क्षेत्र के परसपुर बुढानपुर गांव सभा में पेयजल की समस्या जस की तस बनी हुई है। गांव में पानी की टंकी लगने के बाद भी मोहल्लों में समान रूप से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। आज भी मोहल्ले के लोग देसी हैंड पंप का पानी पीने को मजबूर हैं। परसुपुर गांव के दक्षिणी मुहल्ले के ग्रामीणों का आरोप है कि पेयजल आपूर्ति में ही.भेदभाव किया जा रहा है। जबकि कई मोहल्ले अब भी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। इससे लोगों में असंतोष है। आपरेटर द्वारा पानी आने का समय निश्चित नही किया गया है और न ही यह तय है कि किस दिन किस मोहल्ले में पानी जाएगा। कभी सुबह तो कभी शाम को पानी आता है, तो कभी कई दिन तक नल सूखे पड़े रहते हैं। इससे महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। इस समस्या को लेकर संबंधि ऑपरेटर का कहना है कि गेट वाल्व प्रेशर नही होने के कारण सभी जगह समान रूप से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। विभाग को भी इस बारे में अवगत कराया जा चुका है।क्ष