पाली बांसगांव में होली एंजेल्स एजुकेशनल हब का शानदार रिजल्ट, कक्षा 10 में विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

पाली बांसगांव बांसगांव संदेश पाली क्षेत्र स्थित होली एंजेल्स एजुकेशनल हब के विद्यार्थियों ने इस वर्ष कक्षा 10 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था का नाम गौरवान्वित किया है। शानदार परिणाम ने यह साबित कर दिया है कि संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन और निरंतर मार्गदर्शन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। संस्थान के निदेशक ने बताया कि इस सफलता के पीछे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ-साथ शिक्षकों का सतत सहयोग और मार्गदर्शन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने यह भी बताया कि यहां अध्ययन करने वाले अधिकांश विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं, जहां सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। संस्थान की एक विशेष उपलब्धि यह भी है कि यहां के विद्यार्थी बिना किसी बाहरी ट्यूशन या कोचिंग के ही उत्कृष्ट अंक प्राप्त करते हैं। हर वर्ष लगभग 50 प्रतिशत विद्यार्थी 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करते हैं, जबकि 25 प्रतिशत से अधिक छात्र-छात्राएं 80 प्रतिशत से ऊपर अंक लाकर लगातार बेहतर परिणाम दे रहे हैं। यह संस्थान केवल बोर्ड परीक्षाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां आईआईटी (जेईई) और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी अनुभवी शिक्षकों द्वारा कराई जाती है, जिससे विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही प्रतिस्पर्धी माहौल मिलता है। संस्थान प्रबंधन का लक्ष्य प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ाना और उसे उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन देना है। इस उपलब्धि पर सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी गई है और भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम की उम्मीद जताई गई है।