Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadra१५ दिन पहले

* अब नि: शुल्क टेली लॉ: ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र

* अब नि: शुल्क टेली लॉ: ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र

* अब नि: शुल्क टेली लॉ: ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र घर बैठे देगा कानूनी सलाह-प्राधिकरण सचिव राहुल * - पंचायत रिसोर्स सेंटर में एक प्री-कैंप आयोजित कर सचिव और विशेषज्ञों ने विमर्श कर सम्बन्धित शिविरार्थियों को किया जागरूक, मेगा शिविर 22 फरवरी को सोनभद्र । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के तत्वावधान में 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगा विधिक जागरूकता शिविर के तहत बुधवार 04 फरवरी को जनपद के पंचायत रिसोर्स सेंटर में एक प्री-कैंप आयोजित किया गया। प्री कैम्प में प्राधिकरण सचिव सोनभद्र राहुल समेत सीएससी मैनेजर योगेश मिश्रा, टेली लॉ समन्वयक वागीश सिंह और चीफ एल.ए.डी.सी शमशेर बहादुर सिंह ने टेली-लॉ, नालसा योजनाओं और विधिक सहायता के बारे में शिविरार्थियों को जागरूक किया। उद्देश्य था 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले "मेगा वृहद विधिक जागरूकता एवं सेवा शिविर" के लिए पूर्व तैयारी (प्री-कैंप)। इस प्री कैम्प में टेली लॉ (Tele-Law) माध्यम से आमजन को घर बैठे कानूनी सलाह दिलाने के बारे में बताया गया विशेषकर नालसा (NALSA) योजनाएं, निःशुल्क विधिक सहायता, मुआवजा योजनाएं और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अलावा इसके आगामी मेगा शिविर 22.02.2026 के शिविर की तैयारियों और उसमें मिलने वाली सेवाओं की जानकारी दी गई साथ ही उक्त प्री-कैंप में उपस्थित लोगों को कानूनी साक्षरता व अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। यह जानकारी राहुल सीविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव (पूर्णकालिक) ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने दी है।

800 likes
0 comments1 shares