Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur१२ मिनट पहले

संदिग्ध परिस्थितियों के चलते खेत में कुएं के पेड़ पर फांसी से लटका मिला युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

संदिग्ध परिस्थितियों के चलते खेत में कुएं के पेड़ पर फांसी से लटका मिला युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

मुस्करा हमीरपुर - थाना क्षेत्र के उपरहका गांव के बाहर खेत में कुएं के पास पेड़ पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से शव को नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान उपरहका निवासी संदीप पुत्र विश्वनाथ (29) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब नौ बजे सूचना मिली कि उपरहका गांव से पहले खेत के किनारे स्थित कुएं में पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस को शव करीब चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हुआ। प्रथम दृष्टया युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। फील्ड यूनिट ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

0 likes
0 comments0 shares