Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow२ मिनट पहले

गोरखपुर में शुभम मिश्रा हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंध के शक में

गोरखपुर में शुभम मिश्रा हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंध के शक में

गोरखपुर में शुभम मिश्रा हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार *गोरखपुर।* बांसगांव थाने की पुलिस ने व्यापारी पुत्र कार्तिकेय मिश्र उर्फ शुभम (20) की सनसनीखेज हत्या का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने बताया कि पट्टीदारी के रिश्ते के भाई संतोष मिश्रा ने अवैध संबंध के शक में शुभम की धारदार हथियार से हत्या की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। *बरामदे में सोते समय किया हमला* जयंतीपुर गांव निवासी शुभम बीएससी का छात्र था। बुधवार रात वह घर से करीब 100 मीटर दूर बरामदे में सो रहा था। गुरुवार तड़के करीब 5 बजे आरोपी संतोष मिश्रा ने सोते हुए शुभम के सिर पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। *17 लोगों से पूछताछ के बाद खुला राज* पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले। चचेरे भाई विवेकानंद मिश्रा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने शुभम के मोबाइल की कॉल डिटेल (CDR) खंगाली और करीब डेढ़ दर्जन यानी 17 संदिग्धों से कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में ही आरोपी संतोष मिश्रा का नाम सामने आया। सख्ती से पूछने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को शक था कि शुभम का उसकी पत्नी से अवैध संबंध है, इसी रंजिश में उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

0 likes
0 comments0 shares