Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

उ.प्र. ग्राम पंचायत संघ, सुल्तानपुर के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी ने संस्कृत

उ.प्र. ग्राम पंचायत संघ, सुल्तानपुर के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी ने संस्कृत वाणी से किया विधायक जी का स्वागत, अर्जुनपुर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित सुल्तानपुर। भारत सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जयसिंहपुर विकासखंड के अर्जुनपुर ग्राम पंचायत में "गांव की समस्या, गांव में समाधान" की थीम पर जनसंवाद कार्यक्रम एवं जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजप्रसाद उपाध्याय (राजबाबू जी) ने पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विधायक के आगमन पर उ.प्र.ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी ने संस्कृत भाषा में "स्वागतम्, स्वागतम्" कहते हुए उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने विधायक को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री शीतला प्रसाद निषाद सहित पंचायत प्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी विधायक का स्वागत किया। जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक राजप्रसाद उपाध्याय ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, आवास, पेंशन सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर अपने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि गांव में ही उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारी व खंड विकास अधिकारी जयसिंहपुर सहित विकासखंड के विभिन्न विभागों के अधिकारी, भाजपा संगठन के पदाधिकारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार के जनसंवाद कार्यक्रमों से आम जनता को अपनी बात सीधे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।

0 likes
0 comments0 shares