Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpur३२ मिनट पहले

*सिकरीगंज के हरेडाण में संकट मोचन हनुमान मंदिर बना आस्था का धाम,

*सिकरीगंज के हरेडाण में संकट मोचन हनुमान मंदिर बना आस्था का धाम,

*सिकरीगंज के हरेडाण में संकट मोचन हनुमान मंदिर बना आस्था का धाम, जनसहयोग से हुआ निर्माण, दूर-दूर से पहुंच रहे श्रद्धालु* उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के दक्षिणांचल क्षेत्र में स्थित सिकरीगंज कस्बे से लगभग एक किलोमीटर पूरब हरेडाण में बना संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर इन दिनों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त अपनी मनोकामनाएं और समस्याएं लेकर पहुंचते हैं और भगवान हनुमान जी के चरणों में सच्चे मन से अपनी अर्जी लगाते हैं। मंदिर की विशेषता यह है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं का विश्वास है कि सच्ची श्रद्धा और भक्ति से की गई प्रार्थना अवश्य ही पूरी होती है। यही कारण है कि इस मंदिर की ख्याति लगातार बढ़ती जा रही है और आसपास ही नहीं बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग यहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर के मुख्य संचालक अजय ओझा ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण स्वर्गीय सिविल इंजीनियर विजय कुमार ओझा की देखरेख में हुआ था। उनके मार्गदर्शन में ही मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति का विधिवत प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुआ, जिसके बाद से यह स्थान भक्तों के लिए विशेष आस्था का केंद्र बन गया। मंदिर के मुख्य पुजारी महदुप ओझा जी के अनुसार, इस पवित्र स्थल के निर्माण में कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि नागेन्द्र ओझा, दुर्गा ओझा, जगदीश ओझा, विद्या ओझा, दुर्गाप्रसाद ओझा (BSF), राममिलन ओझा, राममनोहर ओझा, राजन ओझा, प्रयाग ओझा, प्रदीप पांडे, देवीदिन प्रजापति, चंद्रमणि ओझा, जसोदानंद ओझा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने तन-मन-धन से सहयोग देकर इस मंदिर को भव्य स्वरूप प्रदान किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मंदिर अब केवल पूजा-अर्चना का स्थान ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की धार्मिक और सामाजिक एकता का भी प्रतीक बन गया है। यहां नियमित रूप से पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और विशेष अवसरों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहता है। संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर हरेडाण आज क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है, जहां श्रद्धालु न केवल अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा भी प्राप्त करते हैं। न्यूज़ रिपोर्ट: रामप्रकाश कसौधन बांसगांव संदेश न्यूज़

0 likes
0 comments0 shares