Bansgaon Sandesh
Login

सुल्तानपुर को 34 करोड़ से ज्यादा की श्रमांश राशि,गांवों में विकास कार्यों

सुल्तानपुर को 34 करोड़ से ज्यादा की श्रमांश राशि,गांवों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार एडवांस बजट से श्रमिकों के भुगतान की राह आसान,14 विकासखंडों में होंगे अनुमन्य कार्य* सुल्तानपुर। गांवों में रोजगार और विकास कार्यों को गति देने के लिए VB-G RAM G योजना के तहत जिले को 34 करोड़ रुपये से अधिक की श्रमांश राशि आवंटित हुई है। एडवांस बजट मिलने से श्रमिकों के भुगतान में तेजी आने के साथ ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के संचालन में भी सहूलियत होगी। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर योजना के क्रियान्वयन की निगरानी की जा रही है। डीसी मनरेगा अजीत कुमार सिंह को कार्यों और श्रमांश भुगतान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।जिले के सभी 14 विकासखंडों में निर्धारित सीमा के अनुसार धनराशि का उपयोग किया जाएगा। SNA-SPARSH पोर्टल पर विकासखंडवार लिमिट फीड कराकर भुगतान और धनराशि के उपयोग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर है।एडवांस श्रमांश उपलब्ध होने से ग्रामीण श्रमिकों को भुगतान के लिए इंतजार कम होगा। सड़क, नाली, तालाब, जल संरक्षण समेत अनुमन्य ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। इससे गांवों में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।प्रशासन के अनुसार इससे पहले योजना के तहत करीब 41 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। अब नई राशि मिलने से जिले में रोजगार और ग्रामीण विकास कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद है।सुल्तानपुर में इससे पहले भी VB-G RAM G के तहत मजदूरी मद में 41 करोड़ और सामग्री मद में 11 करोड़ रुपये आवंटित किए जाने की रिपोर्ट सामने आ चुकी है।

0 likes
0 comments0 shares