Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur३८ मिनट पहले

चौरी चौरा में सड़कों का बिछाया जा रहा जाल विधायक ई सरवन निषाद

चौरी चौरा में सड़कों का बिछाया जा रहा जाल विधायक ई सरवन निषाद

10.61 करोड़ रुपए की लागत से छह सड़को का होगा कायाकल्प चौरी चौरा।चौरी चौरा विधानसभा में होली से पहले क्षेत्रवासियों को बड़ा उपहार मिला है विधानसभा क्षेत्र में छ सड़को का 10.61 करोड़ रुपए की लागत से होगा कायाकल्प होगा। विधायक ई.सरवन निषाद ने बताया कि होली त्यौहार से पहले क्षेत्रवासियों को बड़ा उपहार दिया गया है सड़को का कायाकल्प लगतार किया जा रहा है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का जो सपना है वह साकार किया जा रहा है। विधानसभा में लगातार विकास कार्य कराया जा रहा है पूर्ववर्ती सरकार में सड़को की दयनीय स्थिति थी लेकिन चौरी चौरा में अब सभी सड़को का कायाकल्प किया जा रहा है। पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में सभी वर्गों को साथ लेकर विकास किए जा रहा है। पिछली सरकारों में भेदभाव करके योजनाओं का लाभ दिया जाता है इस सरकार में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। चौरी चौरा में विकास की नई इबादत लिखी जा रही है चाहे वह सड़क , ओवरब्रिज , पुल हो लगातार विकास कार्य हो रहे हैं जनता ने मुझे लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में चुनकर भेजा है तो एक क्षण मेरा इस देवतुल्य जनता के लिए न्योछावर है।

0 likes
0 comments1 shares