Bansgaon Sandesh
Login
Khushboo Singh
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पिटाई।

मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पिटाई।

मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पिटाई। बांसगांव बांसगांव संदेश।थाना क्षेत्र के तीयर गांव निवासी युवक अर्जुन को मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर कुछ मनबढ़ युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर गांव में चर्चा का माहौल गर्म बताया जा रहा है । आरोपियों ने युवक को पकड़कर उसके साथ अभद्रता की और जमकर पिटाई कर दी।पीड़ित अर्जुन पुत्र भूपत ने बांसगांव थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि ग्राम भैंसही के कुछ लोग मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर उसे घर से उठा ले गए। आरोप है कि सुबह लगभग 11 बजे उसे अपने गांव ले जाकर बेरहमी से पीटा गया और देर शाम घर के पास छोड़ दिया गया।

0 likes
0 comments0 shares