Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur२४ दिन पहले

सुल्तानपुर क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचे पुलकित, लोगों के सुख दुःख में हुए

सुल्तानपुर क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचे पुलकित, लोगों के सुख दुःख में हुए शरीक। पुलकित सिंह आज भी क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचे और उनके सुख दुःख में शामिल हुए। शुरुवात उन्होंने कटका बाजार से की, जहां वे ताड़कनाथ उपाध्याय की माता जी के निधन पर परिवार वालों से मिले और शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद वे इनायतपुर गांव पहुंचे और फूलचंद सोनी की पत्नी के निधन पर परिवार वालों से मिले और शोक व्यक्त किया। वहीं यहां से निकलने के बाद पुलकित कटका स्थित चोपईराय का पुरवा पहुंचे और विनोद शर्मा के निधन पर परिवार से मिले और ढाढस बंधाया। जूड़ापट्टी गांव में स्थित मंदिर पर वीरेंद्र शुक्ला फौजी द्वारा आयोजित भंडारे में भी पुलकित शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया, साथ ही वहां मौजूद लोगों से मुलाकात कर हालचाल लिया। इसके बाद पुलकित अमऊ जासरपुर गांव में पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाकांत शुक्ला के घर पहुंचे और उनके पिता के निधन पर परिवार वालों से मिले और शोक संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही पुलकित कूरेभार ब्लॉक के सैलखा खानपुर गांव पहुंचे और श्रीराम गरीब मौर्य के पिता के निधन उपरांत तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां के बाद पुलकित नगर के राहुल चौराहे के पास आशीर्वाद मैरिज लॉन पहुंचे और सुरेंद्र कुमार कसौंधन ( श्री कसौंधन वैश्य सभा चारगांव) के यहां श्रीमद्भागवत कथा उपरांत आयोजित ब्रह्मभोज भंडारे में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। वहीं भ्रमण के दौरान पुलकित रास्ते में रुक रुक कर लोगों से मिलते नजर आए और उनका हालचाल लिया।

1701 likes
0 comments0 shares