Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

पारा चौराहे से कांवरियों का जत्था रवाना,गूंजे बोल बम के जयकारे सुल्तानपुर।

पारा चौराहे से कांवरियों का जत्था रवाना,गूंजे बोल बम के जयकारे सुल्तानपुर। बल्दीराय विकासखंड के पारा क्षेत्र से मंगलवार को बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर (झारखंड) के लिए कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। भगवा वस्त्रधारी श्रद्धालु कांवड़ लेकर भक्ति गीतों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते आगे बढ़े। यात्रा से पहले भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुरक्षित यात्रा की कामना की गई। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। श्रद्धालु देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की प्रार्थना करेंगे। इस अवसर पर एसडीएम बल्दीराय प्रभात सिंह,थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह,महेश जायसवाल,मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल, मुकेश अग्रहरी,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares