Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुल्तानपुर। लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के बरुआ दक्षिण गांव में भारतीय जनता पार्टी

सुल्तानपुर। लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के बरुआ दक्षिण गांव में भारतीय जनता पार्टी के ‘गांव चलो अभियान’ के तहत व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी और योजनाओं से जुड़े पत्रक वितरित किए।अभियान में ब्लॉक प्रमुख डॉ. कुँवर बहादुर सिंह ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने महिलाओं एवं विशिष्ट जनों को सम्मानित करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान, महिला और युवाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही लक्ष्य है।इस अवसर पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रमुख रूप से जगदीश चौरसिया, अभिनव सिंह, राम प्रदोष चौरसिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

0 likes
0 comments0 shares