Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में डॉ कलाम की पुण्यतिथि पर सेमिनार आयोजित

सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में डॉ कलाम की पुण्यतिथि पर सेमिनार आयोजित

चौरी चौरा गोरखपुर। सेंट्रल पब्लिक एकेडमी चौरीचौरा में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अभिमन्यु दुबे, प्रशासिका डॉ. गीता दुबे, प्रधानाचार्य रवि पाण्डेय, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती सरोज वर्मा, ग्रुप हेड कौस्तुभ प्रकर्ष द्वारा डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा चौरी-चौरा के अंतर्गत सरदारनगर विकास खंड में "विकसित भारत" के मार्गदर्शक एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सचिन गौरी वर्मा, विशिष्ट अतिथि सुश्री खुशी एवं सुश्री स्नेहलता ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा डॉ. कलाम के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अभिमन्यु दुबे एवं प्रशासिका डॉ. गीता दुबे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि, भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक एवं "मिसाइल मैन" के नाम से विख्यात डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रवि पाण्डेय ने कहा कि डॉ. कलाम का प्रसिद्ध संदेश "सपने वे नहीं जो हम सोते समय देखते हैं, सपने वे हैं जो हमें सोने नहीं देते" आज भी युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत के संकल्प के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ, जिसमे सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares