Bhopal२० दिन पहले
अमर शहीदों की स्मृति में पुलिस मुख्यालय में दो मिनट का मौन

अरविन्द सिंह, भोपाल। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को देशभर में दो मिनट का मौन धारण किया जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे नवीन पुलिस मुख्यालय परिसर, भोपाल में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीदों के बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
1801 likes
0 comments1 shares