रेणुकूट हिण्डालको के कर्मचारी रवि सिंह भारत देश के लिए जीता ब्रॉन्ज़ मेडल 32 देशो के बीच लहराया तिरंगा

रेणुकूट हिण्डालको के कर्मचारी रवि सिंह भारत देश के लिए जीता ब्रॉन्ज़ मेडल 32 देशों के बीच लहराया तिरंगा | रेणुकूट (सोनभद्र, उत्तर प्रदेश): जिला सोनभद्र के रेणुकूट निवासी रवि सिंह, पुत्र स्वर्गीय महामाया प्रसाद सिंह, रवि सिंह जो हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के विभाग ब्वायलर को-जेनरेशन में कार्यरत हैं, ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया है। रवि सिंह ने पुरुष वर्ग के अंडर 58 किलो भार में थाईलैंड के पटाया शहर में आयोजित 9वीं हीरोज़ ताईक्वानडो इंटरनेशनल चैम्पियनशिप 2026 (31 जुलाई और 2 अगस्त 2026) में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर भारत, उत्तर प्रदेश, सोनभद्र और रेणुकूट का मान बढ़ाया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दुनियाभर के 32 देशों के खिलाड़ी शामिल हुए थे रवि सिंह ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता टीम कोच हरप्रीत सिंह और राकेश कुमार एवं रंजीत सूरज वहीं हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट के यूनिट प्रमुख समीर नायक, क्लस्टर एचआर हेड जसबीर सिंह, एचआर हेड अजय सिन्हा तथा बॉयलर को-जनरेशन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों को देते हुए कहा आपके सहयोग, मार्गदर्शन और विश्वास की वजह से मैं थाईलैंड में इंटरनेशनल प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज़ मेडल जीत सका। रवि की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से उनके परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और रेणुकूट हिण्डालको इंडस्ट्रीज के पूरे स्टाफ में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले के अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।