Bansgaon Sandesh
Login
D
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

प्रचंड गर्मी में सड़क पर तड़प रहे मवेशी, जिम्मेदार बेपरवाह देवरिया। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और त

प्रचंड गर्मी में सड़क पर तड़प रहे मवेशी, जिम्मेदार बेपरवाह देवरिया। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप ने इंसानों के साथ-साथ बेजुबान मवेशियों की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दोपहर के समय सड़कों पर दर्जनों मवेशी प्यास और गर्मी से बेहाल होकर इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं। कई स्थानों पर मवेशी सड़क किनारे छांव की तलाश में बैठे दिखाई दे रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजारों और रोडवेज परिसर के आसपास मवेशी पानी के अभाव में तड़पते देखे जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के बावजूद नगर पालिका एवं संबंधित विभागों द्वारा मवेशियों के लिए पेयजल की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। राहगीरों ने बताया कि तेज धूप में कई मवेशी सड़क पर ही गिर जा रहे हैं, जबकि कुछ वाहन की चपेट में आने से घायल भी हो रहे हैं। सामाजिक संगठनों और पशुप्रेमियों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर के प्रमुख स्थानों पर पानी की टंकियां एवं अस्थायी छायादार व्यवस्था कराई जाए, ताकि बेजुबान जानवरों को राहत मिल सके। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो प्रचंड गर्मी के कारण मवेशियों की जान पर खतरा बढ़ सकता है।

0 likes
0 comments0 shares