सीएम योगी कल करेंगे भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का

सीएम योगी कल करेंगे भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ *लखनऊ।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 23 सितंबर को दो बड़ी योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। सुबह 9:30 बजे लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में भारत टैक्सी योजना का शुभारंभ किया जाएगा, साथ ही मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के ई-पोर्टल की भी लॉन्चिंग होगी। *भारत टैक्सी योजना से यात्रियों और चालकों को होगा लाभ* भारत टैक्सी योजना के तहत यात्रियों और चालकों दोनों को कई तरह की सुविधाजनक लाभ मिलेंगे। इससे सुरक्षित और किफायती यात्रा को बढ़ावा मिलेगा। *किसानों के लिए बड़ी सौगात - कृषक समृद्धि योजना* मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत किसानों को 6% प्रभावी ब्याज दर पर 6 लाख रुपये तक के ऋण का प्रावधान किया गया है। समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों को राज्य सरकार की तरफ से ब्याज अनुदान भी दिया जाएगा। सरकार ने इस योजना के तहत अगले 5 वर्षों में 5 लाख किसानों को लाभान्वित करने और 384 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृति का लक्ष्य रखा है।