शहीद बंधु सिंह की जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम

चौरी चौरा गोरखपुर।1857 समर के महानायक अमर शहीद बाबू बंधू सिंह जी की 194वीं 1 मई को सुबह 9 बजे आर्य नगर फासी स्थल पर, 10 बजे तरकुलहा माता मंदिर शहीद स्मारक पर, 10:30 बजे शहीद स्मारक चौरी चौरा तथा 11 बजे शहीद बंधू सिंह डिग्री कॉलेज करमहा सरदार नगर में मनाई जाएगी अमर शहीद बाबू बंधू सिंह के वंशज अजय कुमार सिंह टप्पू भैया जी फुटहवा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के संग बैठक करके जयंती मनाने की रूपरेखा तैयार की गई शहीद बंधू सिंह मां तरकुलहा देवी के अनन्य भक्त थे और देश के स्वतंत्रता संग्राम समर में गोरिल्ला युद्ध को अंजाम दिए थे चौरी चौरा की जनता के लिए शहीद बंधू सिंह को एक आदर्श के रूप में देखा जाता है। आजादी के महानायक शहीद बंधु सिंह ने चौरी चौरा का पूरे देश में नाम किया। शहीद बंधू सिंह के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए उनके वंशज अजय कुमार सिंह टप्पू भैया जी चौरी चौरा के विकास के लिए तथा चौरी चौरा की जनता की सेवा में लगातार कार्य कर रहे हैं उन्होने क्षेत्र की जनता से शहीद बंधु सिंह के जयंती में बढ़चकर भाग लेने की अपील की है।