गाजीपुर में श्रीमद् भागवत सत्संग ज्ञानयज्ञ 19 अप्रैल से, 25 को पूर्णाहुति

गाजीपुर में श्रीमद् भागवत सत्संग ज्ञानयज्ञ 19 अप्रैल से, 25 को पूर्णाहुति व भंडारा अक्षय तृतीया से शुरू होगा सात दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन, संत-महात्माओं के प्रवचन से गूंजेगा क्षेत्र सादात (गाजीपुर) क्षेत्र के सलेमपुर बघाई स्थित शहीद चन्द्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज परिसर में 19 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक श्रीमद् भागवत सद्भावना सत्संग ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर प्रारंभ होगा, जो प्रतिदिन सायंकाल 4:30 बजे से 8:30 बजे तक चलेगा।कार्यक्रम में परम पूज्य सद्गुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के सानिध्य में संत-महात्माओं द्वारा आध्यात्मिक प्रवचन एवं सत्संग किया जाएगा। मुख्य वक्ता के रूप में पूज्य श्री विभुजी महाराज सहित विभिन्न तीर्थस्थलों से पधारे संत जन अपने सारगर्भित विचार प्रस्तुत करेंगे।आयोजन का समापन 25 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ होगा, जिसके उपरांत सायंकाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर महामंडलेश्वर पूज्य श्री भवानी नन्दन यति जी महाराज (पीठाधीश्वर, सिद्धपीठ हथियाराम मठ, गाजीपुर) की गरिमा मयी उपस्थिति भी रहेगी। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, सद्भावना एवं सत्संग की महत्ता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए गूगल मैप की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। निवेदक: डॉ. संतोष कुमार सिंह यादव (ब्लॉक प्रमुख, सादात) संपर्क सूत्र: 9452363738, 7081745926, 9452546046, 8081087576