गोबरहिया–रकहट मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव, एक किलोमीटर तक लगा लम्बा

गोबरहिया–रकहट मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव, एक किलोमीटर तक लगा लम्बा जाम हाटा बाजार----ट्रोल टैक्स बचाने के लिए भारी वाहनों का रुख इन दिनों लिंक मार्गों की ओर होने से गोबरहिया–रकहट मार्ग पर आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोमवार को रकहट चौराहे से नौअर चौराहे तक करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि कई स्कूल वाहनों को बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग से होकर जाना पड़ा। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण सड़क पर आवागमन बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रोल बचाने के उद्देश्य से ट्रक और ट्रेलर जैसे भारी वाहन इस संकरे लिंक मार्ग का उपयोग कर रहे हैं, जबकि यह सड़क इतने बड़े वाहनों के लिए उपयुक्त नहीं है। इससे न केवल जाम की समस्या बढ़ रही है, बल्कि सड़क भी तेजी से क्षतिग्रस्त हो रही है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीण दिपक पाण्डेय,बंका पाण्डेय, योगेश कुमार, दिनेश पाण्डेय, सुजीत पाण्डेय सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गोबरहिया मोड़ के पास तत्काल भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाया गया तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और यातायात विभाग से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने तथा लिंक मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग की है, ताकि आम लोगों को जाम और संभावित हादसों से राहत मिल सके। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी गगहा राजकुमार सरोज ने कहा कि रूट तय करना हम लोगों के अधिकार में नहीं आता है जाम लगा है तो पुलिस जाम खाली करा देगी। इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी वास गांव ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं था मैं उसे दिखवाता हूं।