Bansgaon Sandesh
Login
Dk Pandey
Gorakhpurलगभग ८ घंटे पहले

अर्टिगा की टक्कर से सात फीट उछलकर सड़क पर गिरा बाइक सवार, दाहिना पैर फैक्चर

अर्टिगा की टक्कर से सात फीट उछलकर सड़क पर गिरा बाइक सवार, दाहिना पैर फैक्चर

घघसरा/गोरखपुर। सहजनवां-बखिरा मार्ग पर हड़ही चौराहे के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार करीब सात फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा। हादसे में उसका दाहिना पैर फैक्चर हो गया, जबकि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही घघसरा पुलिस चौकी के दरोगा अतुल कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार पहुंचाया। वहीं पुलिस ने अर्टिगा कार और उसके चालक को अपनी कस्टडी में ले लिया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। पैर में फैक्चर होने के कारण उसे जिला अस्पताल संत कबीरनगर रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान गीडा थाना क्षेत्र के भप्सा गांव निवासी योगेंद्र (40) पुत्र जयप्रकाश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि योगेंद्र संत कबीरनगर जिले के सिहटीकर गांव में अपनी बुआ के परिवार के एक सदस्य की मृत्यु के बाद दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान हड़ही चौराहे के पास हादसे का शिकार हो गए।

0 likes
0 comments0 shares