Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur१ मिनट से कम पहले

प्रेस नोट केआईपीएम में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीआईएसएसईटी-2026 का सफल आयोजन सहजनवा गोरखपुर

प्रेस नोट केआईपीएम में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीआईएसएसईटी-2026 का सफल आयोजन सहजनवा गोरखपुर

प्रेस नोट केआईपीएम में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीआईएसएसईटी-2026 का सफल आयोजन सहजनवा गोरखपुर केआईपीएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गीडा, गोरखपुर में इंटेलिजेंट सिस्टम्स, सस्टेनेबल इंजीनियरिंग एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज (आईसीआईएसएसईटी-2026) पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 21 एवं 22 अगस्त 2026 को सफलतापूर्वक किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन 21 अगस्त 2026 को ऑनलाइन माध्यम से माननीय कुलपति प्रो. जे. पी. पाण्डेय, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। माननीय कुलपति जी ने सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए शोध, तकनीकी नवाचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं सतत विकास के महत्व पर प्रकाश डाला तथा शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों को नवीन तकनीकों के क्षेत्र में निरंतर अनुसंधान के लिए प्रेरित किया। उद्घाटन सत्र में संस्था के अध्यक्ष इंजीनियर आर. डी. सिंह, प्रबंधक श्रीमती सुनीता सिंह, प्रबंध निदेशक श्री विनोद कुमार सिंह, मुख्य कार्यकारी निदेशक श्री शिवांश विक्रम सिंह, निदेशक इंजीनियरिंग डॉ. मोहम्मद जाहिद रियाज खान, निदेशक फार्मेसी डॉ. जय नारायण मिश्रा, निदेशक कार्मिक डॉ. एस. पी. सिंह, निदेशक मैनेजमेंट डॉ. दीपक श्रीवास्तव तथा प्रशासनिक अधिकारी श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह सहित सभी डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। सम्मेलन में देश-विदेश के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं तकनीकी विशेषज्ञों ने सहभागिता की। 200 से अधिक शोध-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 91 शोध-पत्र तकनीकी प्रस्तुति के लिए चयनित किए गए। भारत के लगभग 40 शैक्षणिक, शोध एवं औद्योगिक संस्थानों के साथ-साथ अमेरिका, ओमान एवं ट्यूनीशिया से भी शोधकर्ताओं ने सहभागिता की। सम्मेलन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, रोबोटिक्स, स्वचालन, नवीकरणीय ऊर्जा, विद्युत गतिशीलता, विद्युत इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्ट प्रणालियों एवं सतत अभियांत्रिकी जैसे विषयों पर तकनीकी सत्र एवं शोध प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं। विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के विशेषज्ञों ने अपने विचार एवं तकनीकी अनुभव साझा किए। प्रस्तुत शोध-पत्रों के प्रकाशन के लिए आईएसबीएन युक्त सम्मेलन कार्यवाही तथा चयनित शोध-पत्रों के लिए 20 से अधिक समकक्ष-समीक्षित अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशन के अवसर उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नितेश तिवारी ने सम्मेलन के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों, आयोजन समिति एवं तकनीकी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। दो दिवसीय सम्मेलन का समापन शोध, नवाचार एवं शैक्षणिक सहयोग को और मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

0 likes
0 comments0 shares