Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

डेहराटिकर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की

डेहराटिकर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की

डेहराटिकर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, सात साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया सिकरीगंज थाना क्षेत्र के रोहारी गांव निवासी 32 वर्षीय युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा गुरुवार देर शाम डेहराटिकर के पास हुआ। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलघाट पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, रोहारी गांव निवासी इंद्रपाल यादव (32) किसी निजी कार्य से गुरुवार की देर शाम डेहराटिकर गए थे। इसी दौरान वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए उन्हें सीएचसी बेलघाट पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंद्रपाल यादव की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी अनिता देवी और सात वर्षीय बेटी आरुषि का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, इंद्रपाल घर पर रहकर खेती-बाड़ी करते थे और परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसा किस वाहन से हुआ, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने और अज्ञात वाहन की तलाश में लगी हुई है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सिकरीगंज अंजुल कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares