Bansgaon Sandesh
Login
Amit Singh
Gorakhpurलगभग १५ घंटे पहले

खेत में मिली कपड़े में लिपटी नवजात बालिका

खेत में मिली कपड़े में लिपटी नवजात बालिका

खेत में मिली कपड़े में लिपटी नवजात बालिका पिपरौली गोरखपुर बांसगांव संदेश। गीडा थाना के अमटौरा गांव और पिपरौली खुर्द गांव के सिवान क्षेत्र में शनिवार को दोपहर तीन बजे कपड़े में लिपटी नवजात बालिका मिली, आनन-फानन में ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों कि वहां भीड जमा हो गई।तरह- तरह के कयास लगाए जाने लगे, नवजात बालिका कि सांसें चल रही थी।इसी बीच अमटौरा गांव निवासी प्रियंका पुत्री ढुनमुन निषाद जिसने सबसे पहले इस नवजात बालिका को देखा था नवजात बालिका को पिपरौली सीएचसी ले गई जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया , नवजात बालिका अभी पूरी तरह स्वस्थ हैं, ग्रामीणों कि मानें तो नवजात बालिका को गोद लेने को कई परिवार आगे भी आ गये हैं। जिसने यह साबित कर दिया कि मारने वाले से बचाने वाले बड़े होते हैं।इसके साथ ही क्षेत्र में तमाम तरह कि बातें कि जा रही है। किसने ऐसा किया?कौन है जो नवजात बालिका को इस तरह खेत में फेंक दिया? इस घटना पर तमाम तरह कि कौतुहल बातें कि जा रही है।इस संबंध में सीएचसी अधिक्षक डा शिवानंद मिश्रा ने बताया कि नवजात बच्ची को लेकर अमटौरा गांव के ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र पर आए थे, प्राथमिक उपचार के बाद नवजात बालिका को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है तथा वह स्वस्थ बताई जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares