Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

पति-पत्नी विवाद में युवक चढ़ा मोबाइल टावर, पुलिस की सूझबूझ से सकुशल

पति-पत्नी विवाद में युवक चढ़ा मोबाइल टावर, पुलिस की सूझबूझ से सकुशल

पति-पत्नी विवाद में युवक चढ़ा मोबाइल टावर, पुलिस की सूझबूझ से सकुशल उतारा गया गोरखपुर जनपद के दक्षिणांचल क्षेत्र अंतर्गत बेलघाट थाना क्षेत्र के रापतपुर गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब करमातर टोला निवासी एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान रवि पुत्र अच्छे लाल डोम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के आपसी विवाद के चलते युवक आक्रोश में टावर पर चढ़ गया था। युवक को टावर पर चढ़ा देख आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक काफी देर तक टावर पर बैठा रहा, जिससे किसी अनहोनी की आशंका को लेकर लोगों में भय और चिंता का माहौल बना रहा। घटना की सूचना मिलते ही बेलघाट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक को काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को सकुशल नीचे उतार लिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मौके पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए युवक को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। गौरतलब है कि बेलघाट क्षेत्र में इस तरह की यह दूसरी घटना है। करीब 10 दिन पूर्व भी एक युवक बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया था, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित नीचे उतारा गया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्रीय लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा युवक के टावर पर चढ़ने के पीछे के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares