Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति का हुआ सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति का हुआ सम्मान

चौरी चौरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को गोरखपुर के एक मैरेज लॉन में “नारी शक्ति सम्मान समारोह एवं संवाद कार्यक्रम” का आयोजन समाजसेवी एस के शर्मा द्वारा किया गया। चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ब्लॉकों से आई मातृशक्ति एवं बहनों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि एस.के. शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति समाज की वास्तविक शक्ति है। महिलाओं के साहस, समर्पण और संस्कार से ही परिवार, समाज और राष्ट्र निरंतर आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, राजनीति, प्रशासन और सामाजिक क्षेत्र सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से संवाद कर उनके सामाजिक योगदान, समस्याओं और उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही और उन्हें सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई। अंत में मुख्य अतिथि एस.के. शर्मा ने सभी मातृशक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और समाज में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

0 likes
0 comments0 shares