Bansgaon Sandesh
Login

राजन जी महाराज की कथा को लेकर तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार अमृत

राजन जी महाराज की कथा को लेकर तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार अमृत

राजन जी महाराज की कथा को लेकर तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार अमृत गार्डन में जुटे क्षेत्र के गणमान्य,पार्किंग से प्रसाद वितरण तक की बनाई रणनीति सुलतानपुर। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के सिंहनी झील स्थित अमृत गार्डन में आगामी 30 अक्तूबर से सात नवंबर तक होने वाली राजन जी महाराज की संगीतमय श्रीराम कथा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कथा को भव्य और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा सिंह और उनके पति व ब्लॉक प्रमुख बल्दीराय शिवकुमार सिंह की ओर से कथा स्थल पर क्षेत्र के प्रमुख लोगों की बैठक बुलाई गई।बैठक में कथा स्थल पर उमड़ने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए पार्किंग, यातायात, बैठने, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, प्रसाद वितरण और प्रचार-प्रसार समेत विभिन्न व्यवस्थाओं पर गहन मंथन हुआ। आयोजक शिवकुमार सिंह ने कहा कि कथा में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को अव्यवस्था का सामना न करना पड़े, इसके लिए पहले से ही व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है।बैठक में महिला, पुरुष, बच्चों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों और दिव्यांग एवं असहाय श्रद्धालुओं की सुविधा को विशेष प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक ढंग से कथा स्थल तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग टोलियां और स्वयंसेवक दल तैयार करने पर भी चर्चा हुई। प्रसाद वितरण में भी किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए अलग व्यवस्था बनाने का सुझाव दिया गया।क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कथा को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। मुकेश अग्रहरि, प्रधान राजेश दुबे, पूर्व प्रधान रामनारायण गुप्ता, कैप्टन देवनाथ सिंह, प्रभात सिंह, सुनील सिंह, अवधेश दुबे, आचार्य सूर्यभान पांडेय, विशाल जयसवाल, राजेंद्र मिश्र और कृष्ण कुमार यादव ने व्यवस्थाओं को लेकर विचार रखे।शिवकुमार सिंह ने कहा कि यह आयोजन केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का है। उन्होंने मौजूद लोगों से अपील की कि सभी लोग स्वयं को आयोजन का जिम्मेदार मानकर जहां जिस व्यवस्था की जरूरत महसूस करें,वहां सहयोग करें और आवश्यक दिशा-निर्देश दें। उन्होंने कहा कि आयोजन ऐसा हो,जिससे कथा में आने वाले श्रद्धालु सुखद अनुभव लेकर लौटें और क्षेत्र से एक सकारात्मक संदेश जाए।बैठक में अरविंद सिंह बबलू, बाबा योगीराज, विजय पासी, हजारीलाल साहू, नन्हेलाल तिवारी, रूपेश दुबे, भोला मिश्रा, नरेंद्र अग्रहरि समेत क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares