Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria२३ मिनट पहले

बांसगांव संदेश बरहज ,डीएम ने सड़क निर्माण परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण*

बांसगांव संदेश बरहज डीएम ने सड़क निर्माण परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण* सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही पर अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया 17 सितंबर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज पूर्वाह्न लगभग 8:00 बजे जनपद के दो प्रमुख सड़क मार्ग निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हाटा-देवरिया मार्ग के निर्माण कार्य में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य की प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कार्य को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाने के लिए निर्माण कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कार्य की प्रगति अभी मात्र 55 प्रतिशत ही हुई है। परियोजना में पेड़ की मार्किंग न किए जाने, पोल शिफ्टिंग की कार्रवाई में बिलम्ब पाए जाने तथा अन्य कमियां पाए जाने पर भी जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उक्त सड़क निर्माण कार्य 74 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से कराया जाना है। यह परियोजना मार्च 2026 में आरम्भ की गई है तथा इसकी पूर्णतया तिथि मई 2027 है। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने देवरिया-कसया बाईपास मार्ग वाया पीपरपाती, पिंडरा, रावतपुर, बैकुंठपुर, मधवापुर मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य संतोषजनक पाया गया तथा परियोजना का लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका था। यह परियोजना मई 2026 में शुरू की गई है तथा इसकी पूर्णता तिथि जून 2027 निर्धारित है। उक्त सड़क निर्माण कार्य 9 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से कराया जाना है। दोनों परियोजनाओं के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर खुदाई कराकर तथा सड़क की चौड़ाई की माप कराकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं वास्तविक स्थिति की जांच की। हाटा-देवरिया मार्ग के निर्माण कार्य में प्रगति एवं गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। वहीं, देवरिया-कसया बाईपास मार्ग वाया पीपरपाती, पिंडरा, रावतपुर, बैकुंठपुर, मधवापुर मार्ग के निर्माण कार्य को संतोषजनक पाया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं को दोनों परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अनिल कुमार जाटव, डीएसटीओ अरुण कुमार सिंह, एडीएसटीओ आनंद चौरसिया सहित अवर अभियंता एवं सहायक अभियंता आदि उपस्थित रहे।

1 likes
0 comments1 shares