छत गिरने से 200 बोरी यूरिया, 48 बोरा पोटाश, 23 बोरी डीएपी

छत गिरने से 200 बोरी यूरिया, 48 बोरा पोटाश, 23 बोरी डीएपी हो रहा नुकसान। सहजनवा गोरखपुर सहजनवा ब्लाक के ग्राम पंचायत भरसार में स्थित साधन सहकारी समिति की भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका था जिम्मेदारों द्वारा समय से मरम्मत न कर करने से थोड़ी सी बरसात होते ही उसकी छत भरभरा कर गिर गया ।संजोग यह था कि उस समय खाद का वितरण नहीं हो रहा था नहीं तो किसी अप्रिय घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है ।बहुत पहले से भवन जर्जर हालत में पड़ा हुआ था जिसकी मरम्मत करने की आवश्यकता थी लेकिन विभाग जिम्मेदार अधिकारी इसपर ध्यान नहीं दिए ।सचिव ने वर्तमान समय में खाद वितरण करने के लिए 200 बोरी यूरिया, 48 बोरी पोटाश, 23 बोरी डीएपी ,लाकर जर्जर भवन में रख दिए थे छत गिर जाने से खाद का स्टॉक उसी में दब चुका है बरसात की वजह से मलवा हटाना आसान नहीं है जिससे भारी नुकसान होने की आशंका जाहिर की जा रही है। इसके बारे में एडीओ सहकारिता रामकेस ने कहा कि भवन की छत पूरी तरह जर्जर थी मरम्मत करने लायक नहीं थी खाद को बगल के कमरे में रखवाना चाहिए था।