Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से 16वर्षीय छात्र की मौत

बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से 16वर्षीय छात्र की मौत

बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय छात्र की मौत, अवैध कटिया से ई-रिक्शा चार्जिंग का आरोप देवरिया। जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के सिंगही गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान किशन चौहान (16) पुत्र गिरीश चौहान के रूप में हुई है। वह गंगा प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र था। बताया गया कि बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे किशन स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक बिजली के पोल से कथित तौर पर अवैध रूप से कटिया डालकर ई-रिक्शा चार्ज किया जा रहा था। इसी दौरान पोल में करंट उतर आया। जैसे ही किशन पोल के संपर्क में आया, वह करंट की चपेट में आ गया। घटना देखकर आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच का मुख्य बिंदु यह है कि बिजली के पोल से अवैध रूप से कटिया जोड़कर ई-रिक्शा चार्ज करने में किसकी लापरवाही या जिम्मेदारी थी और क्या इसी कारण पोल में करंट उतरने से यह हादसा हुआ। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

1 likes
0 comments1 shares