डीएम ने तहसीलदार न्यायालय का किया निरीक्षण पुराने लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

बांसगांव संदेश बरहज देवरिया 1 अगस्त जिला अधिकारी मधुसूदन हुगली ने शनिवार को रुद्रपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करने से पूर्व तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण किया ।निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुराने लंबित राजस्व वादों की पत्रावलियों का अवलोकन कर तहसीलदार को प्राथमिकता के आधार पर उनके समय बद एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए । जिला अधिकारी ने न्यायालय की पत्रावली पत्रावलियों का व्यवस्थित रखरखाव न्यायालय की कार्यवाही का नियमित एवं अद्यतन आकलन तथा तहसील परिषद में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए । जिला अधिकारी ने कहा कि फरियादियों को समयबद्ध पारदर्शी और निष्पक्ष न्याय दिलाना राजस्व अधिकारियों की सर्वोच्च जिम्मेदारी है । सभी राजस्व अधिकारी और कर्मचारी या सुनिश्चित करें । कि न्यायालय में प्रस्तुत प्रत्येक प्रकरण का शासन की मनसा के अनुरूप गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण हो । जिससे आमजन को त्वरित न्याय मिल सके निरीक्षण के दौरान उप जिला अधिकारी रुद्रपुर तहसीलदार तथा राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।