गोरखपुर: खजनी में चाची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, भतीजे के

गोरखपुर: खजनी में चाची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपी हिरासत में खजनी, गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र के सीयर गांव में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने भतीजे पर दुष्कर्म का प्रयास करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर खजनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता की तहरीर पर थाना खजनी में मुकदमा संख्या 331/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान शिवम विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो पीड़िता का भतीजा बताया जा रहा है। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रद्युम्न कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। बयान, परिस्थितिजन्य साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि मुकदमा दर्ज होना आरोपों का अंतिम प्रमाण नहीं है। मामले में सत्यता का निर्धारण जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगा।