Bansgaon Sandesh
Login
Balram Singh
Fatehpurलगभग २ घंटे पहले

थरियांव थाना फिर चर्चा में, कारखस चोड़ई वाले पंडित जी' पर गंभीर आरोप

थरियांव थाना फिर चर्चा में, कारखस चोड़ई वाले पंडित जी' पर गंभीर आरोप

थरियांव थाना फिर चर्चा में, कारखस चोड़ई वाले पंडित जी' पर गंभीर आरोप थरियांव, फतेहपुर। अवैध मिट्टी खनन, पशु तस्करी, ओवरलोड ट्रकों से वसूली, दिहुली गांव में गांजा बिक्री तथा हरे पेड़ों की कटान से कथित वसूली को लेकर थरियांव थाना एक बार फिर चर्चाओं में है। क्षेत्र में चर्चित "चोड़ई वाले पंडित जी" का नाम इन मामलों में लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। जानकारी के अनुसार हाल ही में पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के विभिन्न थानों में तैनात कई कारखासों और पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए थे। इस कार्रवाई में जहां बड़ी संख्या में कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया था, वहीं थरियांव थाना में तैनात कारखास "चोड़ई वाले पंडित जी" पर कोई कार्रवाई न होने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। आरोप यह भी है कि एक बेगुनाह कर्मी की रिपोर्ट भेजकर उसे लाइन हाजिर करा दिया गया, जबकि प्रभावशाली लोगों को बचा लिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में रात-दिन दर्जनों जेसीबी मशीनें गरज रही हैं और अवैध मिट्टी खनन का कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। लोगों का कहना है कि यदि आरोपों की गंभीरता से जांच कराई जाए तो कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ सकते हैं। अब सभी की निगाहें उच्चाधिकारियों की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

0 likes
0 comments0 shares