विधायक ने किया तीन सी सी रोड का लोकार्पण गगहा गोरखपुर बांसगांव

विधायक ने किया तीन सी सी रोड का लोकार्पण गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। विकास खंड गगहा के तीन गांवों में बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ विमिलेश पासवान ने सी सी रोड का लोकार्पण किया। जिसमें डेमुसा बाबू पूरा में गगहा जानीपुर सम्पर्क मार्ग से नहर वाली पुलिया तक दो सौ सत्तर मीटर जिसकी लागत बाईस लाख निर्धारित किया गया है।पुरसेद पुर में दो सौ मीटर लागत चौदह लाख निर्धारित किया गया।लकुडी में दो सौ दस मीटर लागत सत्रह लाख निर्धारित किया। इन तीनों जगहों पर डा विमिलेश पासवान ने लोकार्पण किया।सभी जगहों पर विशाल जन समूह इकट्ठा हुआ था और विधायक को इस विकास कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। वहीं डेमुसा बाबू पूरा में उद्घाटन के दौरान सैकड़ों लोगों ने स्वागत अभिनन्दन किया और विधायक डा विमिलेश पासवान से नहर वाली पुलिया से चन्द्रशेखर गुप्ता के घर तक दूरी तीन सौ मीटर सड़क बनवाने के लिए निवेदन किया इस अवसर पर विधायक विमिलेश पासवान ने बहुत जल्द बनवाने का आश्वासन दिया और उन्होंने कहा कि अगर जनता का सहयोग मिलेगा तो समग्र विकास किया जाएगा।इस अवसर जानीपुर मण्डल भाजपा अध्यक्ष राजेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि अरविन्द पाण्डेय, नवनीत सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सुखबिंद यादव उर्फ बबलू यादव, संजय सिंह, चन्द्रशेखर गुप्ता, प्रभाकर सिंह, धर्मनाथ सिंह, कमलेश गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। सभी लोगों ने विधायक द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना किया।